फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से पूरे किए जाए गंगाघाट और परिक्रमा मार्ग के कार्य : डीएम

विज्ञापन
विकास भवन में शुकतीर्थ के विकास को लेकर बैठक लेते डीएम उमेश मिश्रा : सूचना विभाग
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि शुक्रतीर्थ में गंगा घाट और परिक्रमा पथ कार्य जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाए। तीर्थ के साथ हैदरपुर वेटलैंड में विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करें।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन किया गया। डीएम ने क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी को जिले में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक कर निरंतर अनुपालन करने के निर्देश दिए। काली नदी एवं हिंडन नदी में गिरने वाले नालों की सफाई के लिए नगर निकायों, जल निगम, सिंचाई विभाग और जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया गया। डीएफओ कन्हैया पटेल, उप कृषि निदेश प्रसार संतोष कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अंकित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें