फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच माह तक युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच माह तक युवती को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मामला करीब पांच माह पूर्व का है, लेकिन डरा धमकाकर रखने की वजह से मामले में अब पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव निवासी युवक का घर आना जाना था। आरोप है कि 22 जनवरी को वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी युवक घर आया और अकेली पाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बना ली। धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। युवती के मुताबिक 23 जनवरी को आरोपी फिर से घर आया और उसे अपने साथ देवबंद में किसी अंजान जगह पर बने कमरे में ले गया। जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया। बताया कि युवक ने अपने तीन साथियों को भी वहां बुला लिया। जहां लगातार कई माह तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया जाता रहा। आरोप है कि इस दौरान वह तीन माह की गर्भवती भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जून को वह किसी तरह उनके चुंगल से छूटकर घर पहुंची और परिजनों को इस संबंध में बताया। अगले ही दिन आरोपी उसके घर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मारपीट की। पेट में लात लगने की वजह से उसका गर्भपात भी हो गया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। युवती ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें