फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने सुनाई आपबीती, पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 03 Sep 2022 08:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित महिला ने आपबीती बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने नई मंडी कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह विधवा है। घरों में बर्तन चौका कर परिवार की गुजर बसर करती है। खालापार निवासी एक परिचित महिला ने उसे अपने धंधेडा निवासी भाई के घर काम करने के बारे में बातचीत की। पीड़िता काम करने के लिए तैयार हो गई। महिला ने पीड़िता को 30 अगस्त को कूकडा ब्लाक चौराहे पर भेज दिया, वहां पर महिला का भाई व उसका एक साथी कार में मिले। दोनों ने उसे कार में बैठा लिया। उसे नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने को दी गई।

यह भी पढ़ें: UP: पुलिस ने किया तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, मौके से दो कारीगर दबोचे, आरोपियों ने पूछताछ में खोले बड़े राज
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला बेहोश हो गई, तो उसे दोनों लोग होटल में ले गए। आरोप है कि दोनों लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी युवक पीड़िता को कूकडा ब्लाक चौराहे पर फेंक कर भाग गए। होश आने पर पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। शुक्रवार को पीड़िता ने नई मंडी कोतवाली से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। नई मंडी कोतवाली के एसएसआई संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: बैंक मैनेजर की जान को खतरा: पत्नी-बेटे की हत्या से टूटा गमों का पहाड़,संदीप रो-रोकर बता रहे जिंदगी के गुजरे पल

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें