कोरोना के चलते सादगी से हुआ गणेश विसर्जन
मुजफ्फरनगर, भोपा। गणेश चतुर्दशी पर घरों में स्थापित किए गए भगवान गणेश की प्रतिमाओं को कोरोना वायरस के चलते सादगी के साथ गंगनहर में विसर्जित किया गया। कस्बे के भूमिया मंदिर पर 11 दिन पूर्व स्थापित की गईं गणेश प्रतिमा को कस्बे की परिक्रमा कराकर गंगनहर में विसर्जित कर दिया गया। पूरे दिन कस्बे में श्रद्धालुओं ने छोटी-छोटी टोलियों के साथ गणपति बाबा मोरिया के जयघोष के साथ मूर्ति विसर्जन किया।
कोविड-19 के चलते रथयात्रा स्थगित
शाहपुर। कस्बे में सकल जैन समाज द्वारा अनंत चतुर्दशी व आचार्य शांति सागर छाणी महाराज के दीक्षा दिवस पर निकाली जाने वाली रथयात्रा कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दी गई। हर वर्ष निकाली जाने वाली यह रथयात्रा मोहल्ला महाजनान से प्रारंभ होकर मंगलापुरी मंडी स्थित शांतिनाथ जिनालय पहुंचती थी, जिसका जगह-जगह भव्य स्वागत किया जाता था। हालांकि इस बार रथयात्रा न निकालकर बेहद सादगी से कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।