मुजफ्फरनगर। गणेश महोत्सव पर भगवान गणेश और श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव पर शहर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति ने बड़ी धर्मशाला में रविवार को गणेशोत्सव और भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में भजनों की प्रस्तुती की गई।
एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मनमोहन प्रस्तुतियां दी। बाद में 51 किलो का केक काटकर भक्तों के बीच में प्रसाद के रूप में बांटा गया। कार्यक्रम का समापन फूलो की होली और डांडिया रास से हुआ।
इससे पूर्व भगवान गणेश की पूजा अर्चना यजमान विजय कुच्छल ने की। मुख्य अतिथि नीरज बंसल, दीपक सम्राट, सुनील तायल, नवीन बंसल, सुशील शर्मा रहे। प्रवीण जैन, संजय गर्ग, रितेश बंसल, सुनील अग्रवाल, लोकेश आदि मौजूद रहे।