फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सीमा पर एफएसटी टीम ने 2.60 लाख बरामद किए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। उत्तर प्रदेश के भूराहेड़ी बार्डर पर एफएसटी टीम ने चेकिंग के दौरान कार से 2.60 लाख रुपए बरामद किए है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नकदी को सीज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर लोकसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने व आचार संहिता का पालन करने के लिए गठित की गई एफएसटी टीम ने अवर अभियंता मोनू कुमार के नेतृत्व में पुरकाजी के भूराहेडी बार्डर पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। टीम को उत्तराखंड की ओर से आने वाले कार के अंदर से 2.60 लाख रुपये की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में कार में सवार जानसठ के गांव पिमौड़ा निवासी जावेद नगदी के बारे में प्रमाण नहीं दे पाए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मोहन सिद्धू ने बताया कि बरामद नगदी को सीज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जावेद को नगदी के बारे में कागजात लाने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें