फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवबंद में शांतिपूर्ण संपन्न हुई जुमे की नमाज

विज्ञापन
एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया से जुमा की नमाज पढ़कर निकलते लोग - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। पैगंबर मोहम्मद साहब पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर पिछले सप्ताह जुमे की नमाज के बाद फैली अशांति को देखते हुए इस जुमा पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। ड्रोन कैमरों से भी निगरानी रखी गई। क्षेत्र में पूरी तरह शांति बनी रही। जिसके चलते अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शुक्रवार को जुमा की नमाज नगर से लेकर देहात इलाकों की प्रमुख मस्जिदों में शांति के साथ संपन्न हुई। हालांकि गत शुक्रवार में फैली अशांति के मद्देनजर इस जुमा पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित तमाम खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट पर रहे। कई दिन से अधिकारी धर्मगुरुओं के साथ बैठकें भी कर रहे थे। सुरक्षा के मद्देनजर दारुल उलूम चौक, मस्जिद रशीदिया, सरसटा बाजार, हनुमान चौक, पठानपुरा सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती रही। एडीएमई अर्चना द्विवेदी, एसपी देहात सूरज रॉय, एसडीएम दीपक कुमार, सीओ रामकरण और इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा दारुल उलूम क्षेत्र में मौजूद रहे। एसपी देहात ने बताया कि सभी मस्जिदों में शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा हुई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में हुई बैठकों के साथ नगर के जिम्मेदार लोगों, उलमा, मदरसा संचालकों और समाजसेवी संस्थाओं का पुलिस प्रशासन को भरपूर सहयोग मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें