भोकरहेड़ी में पहुंचने पर निशानेबाज वरूण का स्वागत करते नगरवासी।
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगरके भोकरहेड़ी के वरुण कुमार ने फ्रांस में आयोजित निशानेबाजी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। पदक जीतकर लौटे निशानेबाज का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
कस्बा भोकरहेड़ी के मोहल्ला सुभाष चौक निवासी वरुण कुमार मुन्ना ने फ्रांस में आयोजित 15वीं यूसिक रेलवे वर्ल्ड निशानेबाजी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 25 मीटर्स स्पोर्ट्स पिस्टल में निशाना लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। गत वर्ष के फ्रांस देश के विजेता को पछाड़कर वरुण ने देश के गौरव को बढ़ाया है। देर शाम घर लौटने पर नगरवासियों ने विजेता खिलाड़ी का स्वागत किया।
वरुण ने सफलता का श्रेय पिता राकेश सहरावत आैर माता कमलेश को दिया। संजय चौधरी के आवास पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संचालन रामपाल व अध्यक्षता किरण दरोगा ने की। समाजसेवी जोगेंद्र वर्मा ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। नगर चेयरमैन कैप्टन ज्ञानेंद्र, वरुण सहरावत प्रबंधक, डॉ. कर्ण, सतीश आदि रहे।