फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में मछलियां पकड़ रहे चार युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा में मछलियां पकड़ रहे चार युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। शुकतीर्थ खादर क्षेत्र में गंगा में मछली पकड़ रहे चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पकड़ी गईं मछलियां, जाल, कांटे व बाइक बरामद की गई हैं। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

शुकतीर्थ खादर क्षेत्र में स्थित गंगा नदी में कुछ लोग कई दिन से अवैध रूप से मछलियां पकड़ रहे थे। मंगलवार को भोपा पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी करते हुए गंगा नदी में मछलियां पकड़ रहे चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ राममोहन शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में सानीमान अली पुत्र सैनुद्दीन, गजनफर पुत्र मझले मियां, इसराइल पुत्र अनवर निवासी इंछावाला, थाना मंडावर जिला बिजनौर और रमजान अली पुत्र मोहम्मद हसन निवासी दावकी खेड़ा थाना खानपुर जिला हरिद्वार शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से एक क्विंटल मछलियां, जाल, मछली पकड़ने के कांटे और दो बाइकें बरामद की गईं हैं। चारों आरोपियों के विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें