फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डकैती के खुलासे के लिए चार टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
डकैती के खुलासे के लिए चार टीमें गठित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पुलिस प्रशासन ने मोहल्ला पटेलनगर में विद्युत निगम के सेवानिवृत्त इंजीनियर के घर बुधवार की रात पड़ी डकैती के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया है। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश काफी युवा थे। आरोपी कार से पटेलनगर पहुंचे थे। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिशें डाली जा रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर में पांच बदमाशों ने मंगलवार की रात सेवानिवृत्त इंजीनियर विनय अग्रवाल व उनकी शिक्षक पत्नी मीना को बंधक बनाकर नगदी-जेवरात लूट लिए थे। एसएसपी अभिषेक यादव व एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पीड़ितों से जानकारी ली थी। देर रात डॉग स्क्व़ॉड भी मौके पर पहुंचा, लेकिन गली के बाहर तक पहुंचकर रुक गया। वहीं, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स ने रिटायर इंजीनियर के घर से फिंगरप्रिंट के नमूने लिए। देर रात शहर के साथ ही जिले भर में पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। मामले में पुलिस ने बुधवार को क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरे एक कार में सवार होने की पुष्टि हुई है। मामले में इंजीनियर की तहरीर पर पुलिस ने लूट में मामले को दर्ज किया है।
विज्ञापन

दंपती के मोबाइल फोन भी ले गए लुटेरे
मुजफ्फरनगर। पटेलनगर में सेवानिवृत्त इंजीनियर व उनकी शिक्षक पत्नी को बंधक बनाकर की गई लूट के दौरान लुटेरों ने उनके मोबाइल फोन भी छीन लिए थे। वारदात के बाद पीड़ित दंपती ने अपने मोबाइल फोन तलाश किए, लेकिन वे नहीं मिले। इसके चलते आशंका जताई जा रही कि उनके मोबाइल लुटेरे अपने साथ ही ले गए हैं। ये दोनों ही मोबाइल लगातार स्विच ऑफ आ रहे हैं।
विज्ञापन

सपा नेताओं ने की जल्द खुलासे की मांग
मुजफ्फरनगर। पटेलनगर में वृद्ध दंपती को बंधक बनाकर की गई लूट पर सपा नेताओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए अफसरों से 24 घंटे में इसका खुलासा करने की मांग की है। नगराध्यक्ष अलीम सिद्दीकी और महामंत्री शलभ गुप्ता ने कहा कि जिले में लगातार लूट की वारदातें हो रही हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। बैठक में जनार्दन विश्वकर्मा, शौकत अंसारी, विजय बाटा, पवन पाल, टीटू रमनपाल और अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें