फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने पर बखेड़ा, भगत सिंह रोड पर चार दुकानें भी सीज की गई 

Thu, 04 Jan 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाने का विरोध करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के पहले ही दिन अधिकारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने भगत सिंह रोड स्थायी अतिक्रमण का ध्वस्त करा दिया। पॉलीथिन जब्त कर चार दुकानें सीज कर दी। इस दौरान एक व्यापारी के साथ धक्कामुक्की होने पर व्यापारियों ने अभियान का जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


विरोध में बाजार बंद कर दिया। व्यापारी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। अभियान को लेकर अधिकारियों और व्यापारियों में जमकर नोकझोंक हुई। गुस्साए व्यापारियों ने नगर पालिका की टीम को दौड़ा लिया और जब्त की गई पॉलीथिन वापस ले ली। भारी हंगामे और विरोध के चलते पहले ही दिन अभियान बीच में रोक दिया गया। 

सिटी मजिस्ट्रेट वैभव मिश्रा ने सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा, ईओ विकास सैन और पालिका टीम के साथ बृहस्पतिवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अधिकारियों ने शिवचौक से अभियान की शुरुआत की। गोल मार्केट में ठेले वालों को हटवाया। इसके बाद भगत सिंह रोड से भी ठेले हटवाए गए।
विज्ञापन


टीम ने भगत सिंह रोड पर दुकानों के बाहर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटवाया और स्थायी अतिक्रमण को तुड़वा दिया। अचानक चले इस अभियान से दुकानदारों में अफरातफरी के साथ हड़कंप मच गया। सिटी मजिस्ट्रेट को भगत सिंह रोड पर ही पॉलीथिन की दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलीथिन की बिक्री होती मिली।

चारों दुकानों को सीज करने के आदेश दिए। पालिका कर्मचारियों ने दुकानों से पॉलीथिन जब्त कर ली। दो दुकानों को दुकानदारों ने बंद कर दिया, तो सिटी मजिस्ट्रेट ने उन्हें सीज करा दिया। इसी दौरान वहां पर भारी संख्या में व्यापारी एकत्र हो गए। चार दुकानों को सीज किया तो वहां हंगामा हो गया। इसी बीच एक व्यापारी के साथ धक्का-मुक्की हुई तो व्यापारियों ने अफसरों के विरोध में हंगामा शुरू कर दिया।

व्यापारियों ने अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजार में अपनी दुकानों को बंद कर दिया। व्यापारी प्रदर्शन कर धरना देकर बैठ गए। आरोप लगाया कि बिना सूचना दिए ही यह अभियान चलाया गया। हंगामा बढ़ने पर भारी पुलिस बल मौके पर बुला लिया।

व्यापारियों और अफसरों के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने नगर पालिका की टीम को दौड़ा लिया और जब्त की गई पॉलीथिन को अपने कब्जे में ले लिया। हंगामे के कारण अफसर अभियान को बीच में ही छोड़कर चले गए। इसके बाद व्यापारी शांत हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें