फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: परिवहन विभाग के बेड़े में शामिल हुईं नईं चार बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। परिवहन विभाग के बेड़े में नई चार बसें शामिल हुई हैं। सभी बस बीएस-6 हैं। चारों बसों को लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालित कर दिया गया है। अब परिवहन निगम के बेड़े में 212 बसें हो गई हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो की बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ती देखकर डिपो में बसों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। निगम के लखनऊ मुख्यालय ने मुजफ्फरनगर डिपो को दी जाने वाली सुविधा में इजाफा किया है। मुख्यालय ने मुजफ्फरनगर डिपो को बीएस-6 चार नई बसें दी हैं, जो मुजफ्फरनगर डिपो में पहुंच गई हैं। विभागीय अधिकारियों ने इनमें से दो बसों को उत्तराखंड के हल्द्वानी व दो बसों का हरिद्वार से आगरा मार्ग पर संचालन शुरू किया है। लंबी दूरी वाले मार्ग पर चलने वाली इस नई बसों का यात्रियों को लाभ मिलेगा। जल्द ही निगम को और भी बीएस-6 नई बस मिलने की उम्मीद है। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि मुख्यालय से यात्रियों की सुविधा के लिए मुजफ्फरनगर डिपो को चार नई बसें मिली हैं। इन बसों को लंबी दूरी वाले मार्ग पर संचालित किया गया है। अब डिपो में शामिल रोडवेज बसों की संख्या 212 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें