फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: संक्रमित मिले चार और मरीज, तीन हुए ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17 हो गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई जा रही कोरोना जांच में चार संक्रमित पाए गए। तीन संक्रमित मरीजों ने कोरोना को मात दे दी। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 17 हो गई है। सीाी मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है।
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र और शहरी क्षेत्र से दो-दो मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से दो ने प्राइवेट और दो ने सरकारी अस्पताल में अपनी जांच कराई थी। इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव पाई गई। इन सभी चारों मरीजों को उनके घर पर ही सात दिन के लिए आइसोलेट कर उपचार शुरु कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि विभाग की ओर से लगातार बड़ी संख्या में लोगों की जांच कराई जा रही है। शनिवार को चार मरीज पॉजीटिव पाए गए। अभी 490 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जा रही है। साथ ही उनके परिवार के लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


ये लक्षण होने पर भी कराएं जांच
सीएमओ ने सलाह दी है कि अगर किसी मरीज को बार-बार बुखार आ रहा है या नजला-खांसी और गले में दिक्कत है तो वह जांच कराए। इसके अलावा खाने में भी स्वाद नहीं आ रहा है और बदबू या खुशबू का पता नहीं चलता है तो वह भी कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें