फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: निखिल के परिजनों ने की हाईवे जाम करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को टिटौड़ा निवासी निखिल की कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

हत्यारोपियों में अन्य दोस्तों के नाम भी शामिल करने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव टिटौड़ा में अनुसूचित जाति के युवक निखिल की हत्या के मामले में अन्य दोस्तों की नामजदगी की मांग को लेकर परिजन और ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम पर जाम लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर हाईवे पर नहीं जाने दिया।
शुक्रवार को टिटौड़ा निवासी निखिल की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी निशांत उर्फ गोली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव गांव लाया जा रहा था। इसी दौरान मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने इस मामले में आरोपी निशांत के अन्य दोस्तों की भी नामजदगी की मांग के लिए हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों समझा बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन

परिजनों ने आरोपी निशांत के दो अन्य दोस्तों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के साथ नोकझोंक हुई
गांव टिटौडा में निखिल का शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की पुलिस के साथ भी नोकझोंक हुई। जिम्मेदार लोगों ने परिजनों को समझा बुझाकर कर शांत किया। पुलिस की मौजूदगी में शव अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें