फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शहर में मिले डेंगू के चार और मरीज

Wed, 06 Sep 2023 12:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
जानसठ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर परामर्श लेने पहुंचे मरीज।
विज्ञापन
- गांधी कॉलोनी और सदर बाजार के मरीजों में हुई पुष्टि
विज्ञापन

- डेंगू मरीजों का इजाफा, वायरल बुखार भी कर रहा परेशान
फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। शहर की गांधी कॉलोनी और सदर बाजार के चार मरीज जांच में डेंगू पॉजीटिव पाए गए। डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उधर, वायरल बुखार भी लोगों को परेशान कर रहा है। जिला चिकित्सालय में डेंगू वार्ड के सभी बेड फुल हैं।
गांधी कॉलोनी के तीन और सदर बाजार का एक मरीज डेंगू पॉजीटिव होने से अब यह संख्या 20 पर पहुंच गई है। इनमें पांच मरीज जिला चिकित्सालय में भर्ती हैं। घरों में पनप रहे डेंगू के मच्छर का डंक लोगों को तपा रहा है। रोजाना एक या दो मरीज डेंगू के पाए जा रहे हैं। शहरी क्षेत्र में यह तेजी से फैल रहा है। हालांकि गांव देहात में वायरल बुखार ने भी लोगों को तपा रखा है। जिनकी लक्षण के आधार पर डेंगू की भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि उनकी टीम लगातार सर्वे कर रही है। जिस जगह अधिक संख्या में बुखार के मरीज हैं, उनकी जांच भी कराई जा रही है। जिले में फिलहाल 20 डेंगू के मरीज पॉजीटिव हैं।
जिला चिकित्सालय में तीन हजार से अधिक ओपीडी

बदलते मौसम के चलते लोगों को नजला-जुकाम, सिर दर्द और वायरल बुखार हो रहा है। दिन में चिलचिलाती धूप और गर्मी के बाद रात में ठंडा मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। जिला चिकित्सालय में रोजाना तीन हजार से अधिक ओपीडी हो रही है। मंगलवार को भी जिला चिकित्सालय में 3314 मरीजों ने परामर्श लिया है। इनमें 1832 नए और 1282 पुराने मरीज शामिल हैं।
भोपा सीएचसी पर रोजाना पहुंच रहे 200 मरीज



भोपा/पुरकाजी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी में प्रतिदिन 200 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें से 70 प्रतिशत मरीज बुखार से पीड़ित हैं। डॉ. अनिल कौशिक मरीजों का उपचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सीएचसी पर खून, टाइफाइड, लीवर, मलेरिया आदि की जांच की जा रही है। वहीं, पीएचसी पुरकाजी पर ओपीडी में प्रतिदिन 250 से 300 मरीज और सीएचसी फलौदा में करीब 50 मरीज देखे जा रहे हैं। प्रभारी चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार और डॉ. अजीम अहमद ने बताया कि पीएचसी पर डेंगू व मलेरिया और वायरल बुखार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। डेंगू बुखार का कोई मरीज नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

बुढ़ाना में रोजाना आ रहे 150 मरीज
बुढ़ाना/शाहपुर। बुढ़ाना सीएचसी पर रोजाना 150 मरीज आते हैं। यहां करीब 30 प्रतिशत मरीज बुखार के और 25 प्रतिशत मरीज खुजली के होते हैं। उधर, बरला पीएचसी पर 50 मरीज रोजाना आ रहे हैं। शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को 240 मरीज पहुंचे। केंद्र प्रभारी डॉ. ओपी जायसवाल ने बताया कि जिनमें से लगभग 60 मरीज बुखार से पीड़ित हैं। उधर, जानसठ में प्रतिदिन 600 से अधिक मरीजों का उपचार किया जा रहा है, जिनमें से सबसे ज्यादा मरीज बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। चिकित्सा प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सीएचसी पर ब्लड, टाइफाइड, लीवर, मलेरिया आदि की जांच की जा रही है।

यह हैं डेंगू के लक्षण

- अकस्मात तेज सिर दर्द व बुखार होना

- मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना

- आंखों के पीछे दर्द होना, जो कि आंखों को घुमाने से बढ़ता है

- जी मिचलाना व उल्टी होना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें