मुजफ्फरनगर। बुधवार को लंबी दूरी वाली ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चार ट्रेन निर्धारित समय से काफी देर से पहुंची। कर्नाटक के हुबली जक्शन से चलकर ऋषिकेश जाने वाली ऋषिकेश स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से चार घंटे देर से पहुंचीं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के कोरवा से अमृतसर जाने वाली छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा, दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली मेेमो एक्सप्रेस 50 मिनट लेट पहुंची। इसके अलावा ओडिशा के पुरी शहर से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस भी एक घंटा लेट पहुंची। यह ट्रेन ओडिशा के कटक से दूसरे मार्ग पर डायवर्ट कर दी गई थी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक पवन कुमार ने बताया कि ट्रेनों के लेट चलने के बारे में स्टेशन पर लगाए गए लाउड स्पीकर से लगातार एनाउंस किया जाता रहा।