मुजफ्फरनगर में भगत सिह मार्ग पर बाजार में जाम में फंसे लोग। संवाद
- फोटो : udhampur news
मुजफ्फरनगर। सर्दी व अगले माह शादी के शुभ मुहूर्त होने के चलते बाजारों में खरीदारी बढ़ी गई। बुधवार को बाजारों में पहुंची महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इस दौरान बाजारों में जाम के हालात बने रहे। इस दौरान यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पडी। सबसे ज्यादा परेशानी भगत सिंह रोड व सराफा बाजार की तरफ आने जाने में हुई। त्योहारों के बाद बाजारों में सर्दी के कपड़े खरीदने के लिए भी ग्राहक बाजार में पहुंचने शुरू हो गए हैं। बुधवार को तो कुछ ज्यादा ही भीड़ रही। शिव चौक से भगत सिंह मार्ग पर तो पैदल भी आने जाने में परेशानी हुई। शाम तक इस मार्ग पर यही हाल रहा। दोपहिया वाहन सवार भी परेशान रहे। राहगीरों ने सड़क पर खड़े किए वाहनों को हटवाने की मांग की।