फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - 11 दिन में रोडवेज में चार लाख यात्रियों ने की यात्रा

Fri, 24 Nov 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो को इस साल त्योहारी प्रोत्साहन योजना के तहत एक करोड़ 51 हजार रुपये ज्यादा आय हुई है। मुजफ्फरनगर डिपो को सहारनपुर रेंज में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में 4 लाख 14 हजार 640 यात्रियों को रोडवेज ने सुविधा देकर उन्हें उनकी मंजिल तक पहुंचाया है। केंद्र प्रभारी राज कुमार तोमर ने बताया कि दस नवंबर से बीस नवंबर तक त्योहारी सीजन में बसों के चालक व परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना चलाई गई थी। इस बार पिछले साल के सापेक्ष 71 किलोमीटर हर बस ज्यादा चली है। पिछले साल इसी सीजन में डिपो के तीन करोड़ पांच लाख 43,135 के टिकट बिके थे। इस साल चार करोड़ पांच लाख 94,371 के टिकट बिके है, जो पिछले साल की आय से एक करोड़ 51,238 रुपये ज्यादा है। मुजफ्फरनगर डिपो को सहारनपुर रेंज के सभी डिपो में प्रथम स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें