फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक चोर गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पचेंडा रोड पर हुई मुठभेड़ में पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ बुलेट समेत नौ बाइक बरामद की है। चोरी के वाहनों के इंजन व चेसिस नंबर बदलकर फर्जी कागजात से उन्हें बेचा जाता था।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली में मंगलवार दोपहर प्रेस वार्ता करते हुए सीओ मंडी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि मंगलवार सुबह थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पचेंडा रोड पर दो बाइकों पर सवार चार युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर आरोपी पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में उज्ज्वल उर्फ राजा निवासी मोहल्ला रामपुरी, इरफान निवासी खालापार, पुष्पेंद्र निवासी गांव भमेला तितावी और विशाल वर्मा निवासी उत्तरी सिविल लाइन शामिल हैं। आरोपियों के पास से बरामद बाइकें चोरी की पाई गईं, जिस पर उनकी निशानदेही पर चोरी की सात अन्य बाइकें भी बरामद की गईं। इनमें आठ बुलेट व एक स्प्लेंडर शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस, दो चाकू, एक फर्जी आरसी और अंग्रेजी के अक्षर व नंबरों की डाई आदि सामान बरामद की गईं। सीओ ने बताया कि आरोपी चोरी की बाइकों के इंजन-चेसिस नंबर मिटाकर उन पर नए नंबर डाल देते थे। इसके बाद उन नंबरों के आधार पर फर्जी आरसी तैयार कर चोरी के वाहनों को दूरदराज या देहात क्षेत्र में बेच देते थे। आरोपियों से पूछताछ कर चोरी के अन्य वाहनों की भी जानकारी लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें