फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - डेंगू के चार मरीज मिले, ककरौली में कराई लार्वा की जांच

Tue, 19 Sep 2023 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
शहर के जिला चिकित्सालय के डेगू वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज। संवाद
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। डेंगू के डंक ने चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या 50 पर पहुंच गई है। जिला मलेरिया विभाग की टीम ने गांव ककरौली में सर्वे किया। कई घरों में लार्वा की जांच की गई।

सोमवार को भी चार मरीज डेंगू पॉजीटिव पाए गए। इनमें एक पुरकाजी, एक बुढ़ाना और दो शहरी क्षेत्र से है। अब जिले में डेंगू मरीजों की कुल संख्या 50 पर पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों से रोजाना चार-चार मरीज सामने आ रहे हैं। जिला चिकित्सालय में डेंगू के 12 मरीज भर्ती है। जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। डेंगू वार्ड में मरीजों को मच्छरदानी में लिटाया गया है। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम ने मोरना ब्लॉक के गांव ककरौली में एंटोमोलाजिकल सर्वेलान्स का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर एक महिला की मौत की खबर मिली थी। टीम ने उसकी भी जांच की तो पता चला कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थी, उन्हें बुखार नहीं था। इसके अलावा 27 घरों में लार्वा की जांच की गई। टीम ने गांव ककरौली के ग्राम प्रधान से भी डेंगू से बचाव के लिए ग्रामीणों को जागरूक कराने का आग्रह किया। घरों में अनावश्यक जल भरे पात्रों को खाली कराया गया। वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए हैंड बिलों का वितरण किया गया। गांव में झाड़ियों की कटाई व नालियों की सफाई का कार्य कराया।

यह बरतें सावधानियां

- कूलर एवं पानी की टंकियों को खाली कर साफ करें।

- सोते समय मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें।

- घरों या आसपास जहां कहीं भी रुका व ठहरा पानी हो तो उसे सुखा दें।

- गमलों के नीचे रखे बर्तनों में से पानी को नियमित सुखाएं।

- पानी की टंकी के ढक्कन बंद रखें और सप्ताह में एक दिन इसको खाली करें।

- पुराने टायर, बर्तनों को हटा दें या फिर उनमें इकट्ठा पानी को सुखा दें।

- दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाएं।

- पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें