फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिवसीय दंगल का आयोजन

विज्ञापन
बसेडा दंगल में कुश्ती में जोर अजमाइश करते पहलवान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
छपार। गांव बसेड़ा में संत रविदास जयंती पर चार दिवसीय दंगल का आयोजन बृहस्पतिवार से शुरू किया गया। उद्घाटन ग्राम प्रधान पवन देशवाल ने किया। पहले दिन उद्घाटन कुश्ती जलालाबाद निवासी आदित्य, तल्हेड़ी बुजुर्ग निवासी फेरू के बीच हुई। रोमांचक कुश्ती को आदित्य ने फेरू को हराकर जीत ली। दंगल को देखने के लिए गांव भेंसरहेडी, तेजलहेड़ा, घुमावटी, सिकंदरपुर, खिंदडिया आदि से हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। मेला अध्यक्ष सोनू, रविदास मंदिर समिति अध्यक्ष बिटटू, धर्मबीर सिंह, संजू, विजय डाबर, फूलसिंह, चरण सिंह, राकेश, मीरहसन पहलवान, सीताराम पहलवान, नरेश आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें