फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस भर्ती की ड्यूटी में लापरवाही पर चार सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सिपाही नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान ड्यूटी में लापरवाही करने वाले चार सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है। पहली पाली की परीक्षा के दौरान केंद्र पर ड्यूटी के बजाए सिपाही इधर-उधर घूम रहे थे। एसएसपी ने चेकिंग कराई तो लापरवाही मिली।
विज्ञापन

पुलिस लाइन से सिपाही सन्नी, रोहित सैन, पवन चौधरी और रोबिन चौधरी की ड्यूटी परीक्षा केंद्र एसएसपी आवास के सामने एसडी इंटर कॉलेज पर लगाई गई थी। परीक्षा के दौरान अधिकारी चेकिंग पर निकले। लेकिन इस दौरान चारों सिपाही इधर-उधर घूमते मिले। एसएसपी अभिषेक सिंह की जानकारी में मामला आते ही उन्होंने जांच कराई। ड्यूटी में लापरवाही पर चारों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें