फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: टीजी-टू कर्मचारी को पांच हजार की रिश्वत लेते दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एंटी करप्शन टीम ने पांच हजार की रिश्वत लेते विद्युत विभाग के टीजी-टू कर्मचारी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। खराब विद्युत मीटर बदलने के बाद जुर्माना की रकम का आधे में समझौता कर वह पहले 65 हजार रुपये वसूल चुका था। पांच हजार रुपये के लिए दबाव बना रहा था। शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन ने कार्रवाई की।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महमूदनगर निवासी कारपेंटर का काम करने वाले जहांगीर ने बताया कि 26 जून का वह काम करने गया था। इसी बीच न्यू रुड़की रोड बिजलीघर पर तैनात टीजी-टू कर्मचारी मनीष गुप्ता अपने साथियों के साथ घर पहुंचा। उसने मीटर खराब बताकर बदल दिया। उसे फोन पर यह जानकारी दी। बाद में बताया कि उसके मीटर खराब होने पर एक लाख 77 हजार रुपये से ज्यादा जुर्माना बना है। उसने बातचीत करने पर आधे में समझौता कर पैसे देने को कहा था। उसने अपनी पत्नी के जेवर गिरवी रख कर पचास हजार रुपये दिए। बाद मेें 15 हजार रुपये दिए। पांच हजार के लिए उस पर पिछले कई दिन से लगातार दबाव बनाया जा रहा था।
उसने 17 अगस्त को सहारनपुर एंटी करप्शन टीम से शिकायत की थी। शुक्रवार सुबह मनीष ने उसे कच्ची सड़क पर एक गली में बुलाया। वहां उससे उसने पांच हजार रुपये लिए। इस दौरान एंटी करप्शन टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी से पांच हजार के अलावा 44 हजार रुपये भी मिले हैं। जो उसने अन्य लोगों के कनेक्शन के जमा करने के लिए हुए होना बताया है। सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी को पुलिस को सौंप दिया है। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा ने बताया कि एंटी करप्शन टीम अधिकारी ने उन्हें मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें