फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदेन की चार बसें अनफिट, दो मिली दस साल पुरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्कूली वाहनों की फिटनेस के अभियान के दौरान मंगलवार को परिवहन विभाग व यातायात पुलिस अधिकारियों ने शारदेन पब्लिक स्कूल में जांच की। इस दौरान चार बसें अनफिट व दो बस दस साल से ज्यादा पुरानी पाई गई। पुरानी बस संचालकों को सात दिन का नोटिस देकर स्कूल से बस हटाने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

हादसों के मद्देनजर जिले में स्कूली वाहनों की फिटनेस को लेकर पिछले काफी समय से अभियान चलाया जा रहा है। परिवहन व यातायात पुलिस अधिकारी पुलिस लाइन में स्कूली बसों को बुलाकर फिटनेस व अन्य जांच कर रहे है। मंगलवार को आरआइ अनुराग वर्मा व टीएसआई बीके त्यागी अपनी टीम के साथ शारदेन पब्लिक स्कूल में पहुंचे। वहां टीम ने 11 बसों की जांच की। इस दौरान बसों में कमी पाई गई। जिस पर बस संचालकों को चेतावनी दी गई है। आरआई अनुराग वर्मा ने बताया कि चार बस अनफिट मिली तो दो बस दस साल से ज्यादा पुुरानी पाई गई, जो परिवहन नियमों के अनुसार चलाई नहीं जा सकती। जबकि इन बसों में रोजाना बच्चों को स्कूल लाया ले जाया जा रहा था। जो परिवहन नियम के विरुद्घ हैं।
एआरटीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जो बस अनफिट मिली हैं, उन्हें फिटनेस सही कराने के लिए कहा गया है। पुरानी दोनों बसों के संचालकों को सात दिन का समय दिया है, वह परिवहन कार्यालय से एनओसी लेकर एनसीआर से बाहर जिलों में बसों को ले जाए, या फिर बसों का संचालन बंद कर दें। अगर यह दोनों बसें जिले में दौड़ती मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें