वहीं, घटना के संबंध में दूल्हे विकास के पिता जगपाल पुत्र बलजीत ने बुढ़ाना निवासी सोनू, गौरी और कुरथल निवासी डॉ. राजकुमार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की टीमें लगी थीं।
रविवार को इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं गीता पत्नी राजपाल एवं पल्लवी पुत्री रोहताश निवासी नगीना, पूनम पत्नी राजेंद्र निवासी नजीबाबाद एवं बुढ़ाना निवासी सोनू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए उक्त आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की दो अंगूठी, एक मंगलसूत्र, सोने की एक चेन और एक कपड़ों का बड़ा थैला बरामद किया। पुलिस ने गिरफ्तार चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पल्लवी नाम बदलकर शादियां कर रही थीं।
खतौली के मंदिर में रचाई शादी
पुलिस के अनुसार, पल्लवी के पिता रोहताश ने शादी खतौली में करने की बात कही। खतौली के एक मंदिर में शादी कराई गई। शादी के बाद विकास और उसके व परिजन पल्लवी उर्फ गौरी को समौली ले गए। जबकि पल्ल्वी के अन्य साथी घर जाने की बजाय खतौली में ही रुके रहे। जैसे ही पल्लवी ने वारदात तो अंजाम दिया तो खतौली से तुरंत उसके साथी गाड़ी लेकर समौली पहुंचे और सामान लेकर फरार हो गए।