फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गोकशी की कोशिश करते हिस्ट्रीशीटर सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से कार, कटान के उपकरण और अवैध हथियार बरामद किए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना पुलिस ने गोकशी करने की कोशिश कर रहे हिस्ट्रीशीटर सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक बछड़े को मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से कार, गोवध में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण और अवैध हथियार बरामद किए है।
कच्ची सड़क पुलिस चौकी प्रभारी ललित कसाना ने बझेडी अंडरपास के पास गोकशी की सूचना पर छापा मारा। एक बछड़े की गोकशी करने की कोशिश कर रहे गहराबाग खालापार निवासी इरफान उर्फ फाना, कांधला के गांव गंगेरू निवासी नवाब, हाजीपुरा निवासी मुल्ला कासिम को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बछड़ा, कटान में प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण, दो तमंचे और दो चाकू बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि गिरफ्तार मुल्ला कासिम हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ 2001 से अब तक 18 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कई-कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपियों की एक कार भी बरामद की है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें