फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: व्यापारी की दुकान से साढ़े चार लाख नकद चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। कस्बे के मुख्य बाजार में एक व्यापारी की दुकान के गल्ले से रात में साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिए गए। सीओ व फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। व्यापारियों ने रोष जताते हुए जल्द खुलासे की मांग की।
विज्ञापन


मीरापुर के मुख्य बाजार में रस्तोगी ट्रेडर्स के नाम से संदीप रस्तोगी की चीनी तेल व घी आदि की दुकान है। संदीप मेरठ में रहते हैं और रोजाना आजा जाना करते हैं। मंगलवार शाम करीब 6 बजे दुकान बंद कर मेरठ घर चले गए थे। रात में दुकान के जीने का दरवाजा तोड़ कर चोर अन्दर घुस गए और उनके गल्ले में रखे साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर लिए। मुनीम प्रवीण ने सुबह दुकान पहुंच कर शटर खोला तो घटना का पता चला। सूचना पाकर क्षेत्राधिकारी जानसठ महेश चन्द गौतम, थानाध्यक्ष रवेन्द्र सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने जांच पड़ताल कर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें