फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसीना और तलहेड़ी में हुई चोरी का खुलासा, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। सरसीना और तलहेड़ी में दो दुकानों में हुई चोरी का खुलासा कर पुलिस ने चार चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में पुलिस तलहेड़ी चौकी क्षेत्र के शाहपुर गांव से रोहित, सिधांशु, मोहित और मुकुल को चोरी की साजिश रचते गिरफ्तार किया है। अनिल कुमार ने बताया कि चारों के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है। आरोपियों ने 30 दिसंबर 2020 को सरसीना में विकास कुमार और 14 जनवरी को तलहेड़ी में दीपक की गारमेंट की दुकान में सेंधमारी किया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। दोनों मामलों में पीड़ित दुकानदारों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अनिल कुमार ने बताया कि सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में अपराधियों की धर पकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। सूचना पर शाहपुर क्षेत्र से इन आरोपियों को दबोचा गया है। इनके पास से एक टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें