फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिलान्यास: पश्चिम यूपी को 755 करोड़ चुनावी तोहफा देंगे नितिन गडकरी 227 करोड़ से होगा पुरकाजी-लक्सर मार्ग का चौड़ीकरण

Thu, 23 Dec 2021 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

सूबे में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज जिले में पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड़ के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की सभा के लिए सजाया गया मंच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर को आज केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से जुड़ी 755 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। शामली में ग्रीन फील्ड बाईपास के निर्माण के अलावा पुरकाजी-लक्सर मार्ग के करीब 15 किमी का चौड़ीकरण 227 करोड़ से होगा। इससे यूपी-उत्तराखंड में आवागमन आसान होगा। मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग पर 21 स्थानों पर सुरक्षा कार्यों का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय मंत्री करेंगे।

विज्ञापन


सूबे में सियासी पारा चढ़ने लगा है। सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज जिले में पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड़ के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। दोपहर ढाई बजे राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर जनसभा होगी। पुरकाजी-लक्सर मार्ग (334-ए ) के दो लेन पेल्ड शोल्डर सहित ईपीसी मोड के अंतर्गत चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य 227.06 करोड़ से कराया जाएगा। 15 किमी के इस मार्ग के निर्माण से दो राज्यों के लोगों को लाभ मिलेगा। 

शामली में मेरठ-करनाल हाईवे से पानीपत खटीमा मार्ग को जोड़ने वाले ग्रीन फील्ड बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। 326 करोड़ रुपये की लागत से आठ किमी का बाईपास बनना है, जिससे उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और पंजाब तक आवागमन आसान हो सकेगा। शामली को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें:  Delhi Meerut Expressway Inauguration: मेरठ पहुंचे नितिन गडकरी, नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से बने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का करेंगे लोकार्पण

विज्ञापन

21 स्थानों पर कराए गए सुरक्षा कार्य
मेरठ-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर अतिरिक्त सुविधाओं का निर्माण कराया गया है। इनमें अधिकतर कार्य पूरे हो चुके हैं। इस परियोजना की लंबाई 78 किमी है और इस पर 201 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक फ्लाईओवर के अलावा 7.2 किमी सर्विस रोड का निर्माण कार्य है।

मुजफ्फरनगर महोत्सव के मंच पर आएंगे
जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी के बड़े कार्यक्रम के लिए जीआईसी के मैदान पर विशेष पांडाल लगाया गया है। इसी पांडाल में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

सोलानी नदी पर बनेगा बड़ा पुल
एनएच की ओर से सोलानी नदी पर बड़े पुल का निर्माण किया जाएगा। जिले की सीमा में टोल प्लाजा नहीं होगा।

जिले में बनेगा हाईवे का जाल : बालियान
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर बृहस्पतिवार को होने वाले कार्यक्रम की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक से बढ़कर एक कार्य कराए हैं। जिले में हाईवे का जाल बिछ गया है।

बुटराड़ा-खतौली हाईवे का गडकरी कर सकते हैं एलान
दिल्ली-देहरादून ग्रीन कॉरीडोर पर शामली के बुटराड़ा में बनने वाले जंक्शन से खतौली तक 48 किलोमीटर का हाईवे बनाने की तैयारी है। केंद्रीय पशुपालन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने इसका प्रस्ताव रखा है। इसमें फोरलेन के साथ सर्विस रोड का निर्माण भी होना है। इससे क्षेत्र के 50 गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें