फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - व्यवस्था बनाने के लिए मांगीं रोडवेज की चालीस बस

Tue, 17 Oct 2023 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिल्ली में बीएस-4 वाली बसों की नो एंट्री के बाद यात्रियों को आ रही परेशानी
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली में बीएस-4 वाली बसों की नो एंट्री के बाद यात्रियों को आ रही परेशानियों के मद्देनजर परिवहन विभाग ने व्यवस्था बनाने के लिए चालीस बसों का डिमांड पत्र वरिष्ठ अधिकारियों को भेजा हैं। क्योंकि दशहरा पर्व से बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाएगी और तब परिवहन विभाग के सामने भी परेशानी आएगी।
दिल्ली सरकार ने बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में गैर प्रदेशों से आने वाली रोडवेज बसों के संचालन को गंभीरता से लिया है। इसी के चलते बीएस-4 डीजल वाली बसों के दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए बीएस- 6 वाली बसों काे ही प्रवेश की अनुमति दी है। जिस कारण परिवहन निगम के खतौली डिपो की 22 व मुजफ्फरनगर डिपो की 103 बसों के दिल्ली जाने पर रोक लगाई गई है। इससे यात्रियों को परेशानी हुई है। दिल्ली जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। कुछ यात्री दिल्ली जाने के लिए पहले लोनी बाॅर्डर, मोहनपुर, कौशांबी पहुंचने के बाद दूसरे वाहन में सवार होकर दिल्ली पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

इस समस्या को देख कर व्यवस्था सुधारने के लिए मुजफ्फरनगर व खतौली डिपो के अधिकारियों ने चालीस बसों का डिमांड पत्र अधिकारियों को भेज कर नई बीएस-6 वाली बसें दिलाने की मांग की है। दशहरा पर्व के बाद दीपावली व छठ पूजा के चलते बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी यदि त्योहारों से पहले बसों की व्यवस्था नहीं बनती तो यात्रियों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

- कोट
नई बसों के लिए डिमांड पत्र अधिकारियों को भेजे गए हैं। जल्द ही बसों के मिलने की उम्मीद है - भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, मुजफ्फरनगर परिवहन निगम डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें