फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाकियू के पूर्व प्रदेश सचिव और जिला सचिव ने दिया त्याग पत्र, फैसले के पीछे बताई ये बड़ी वजह

Wed, 16 Nov 2022 08:01 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : भाकियू के पूर्व प्रदेश सचिव और जिला सचिव ने त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने इस बड़े फैसले के पीछे ये बड़ी वजह बताई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में भाकियू के पूर्व प्रदेश सचिव चांदबीर सिंह फौजी और जिला सचिव रहे संजीव राठी ने भाकियू से त्याग पत्र दे दिया है। फौजी ने कहा कि संगठन के साथ विचार नहीं मिलने के कारण उन्होंने यह कदम उठाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


बुधवार को जारी बयान में दौलतपुर निवासी चांदवीर फौजी ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन का गठन देश के महान किसान नेता स्वर्गीय चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत ने देश के किसानों की लड़ाई लड़ने के लिए किया था। किसान मसीहा ने हमेशा अराजनैतिक रहने का संकल्प लिया था। मेरे भाई स्वर्गीय चंद्रपाल फौजी लंबे समय तक भाकियू से जुड़े रहे। लेकिन अब वह संगठन के साथ विचार न मिलने के कारण भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव पद से अपना त्यागपत्र दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Meerut: 20 मिनट में वारदात को दिया अंजाम, 50 मीटर दूरी पर सोते रहे इंस्पेक्टर, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जिला सचिव संजीव राठी ने भी पद से त्याग पत्र दे दिया है। उधर, भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा का कहना है कि दोनों ने त्याग पत्र दिया है, लेकिन वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें