आरएसएस के पूर्व नगर संचालक सुरेंद्र संगल का निधन
मुजफ्फरनगर, जानसठ। कस्बा निवासी आरएसएस के पूर्व नगर संचालक 85 वर्षीय सुरेंद्र संगल का सोमवार सुबह पांच बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर से आरएसएस के कार्यकर्ता एवं भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक छा गया। दोपहर 12 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान, विधायक विक्रम सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, हरीश अहलावत, नगर पंचायत चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, पूर्व चेयरमैन यनेश तंवर सहित काफी लोग शामिल रहे।