फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पूर्व प्रधान के बेटे ने गंगनहर में कूदकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। नई मंडी कोतवाली के गांव पचेंडा कलां निवासी पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह के बेटे सहदेव सिंह (48) ने गंगनहर में छलांग लगा दी। जब तक उन्हें निकाल कर चिकित्सकों के पास ले जाया गया तब तक उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन



पचेंडा कला गांव निवासी सहदेव सिंह मुजफ्फरनगर में भोपा रोड पर विश्वकर्मा चौक के पास पुराने ट्रैक्टरों की खरीद फरोख्त करते थे। वह शनिवार शाम मुजफ्फरनगर से कार में सवार होकर भोपा नहर पर पहुंचे और कार को खड़ी कर नहर में कूद गए। यह देखकर तैराक युवकों ने कड़ी मेहनत के बाद उन्हें किसी तरह बाहर निकाला और उन्हें सीएचसी ले गए। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह जानकारी पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल आदि गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे।

बताया गया कि उन्होंने नहर में कूदने से पहले अपने भाई पहलवान अर्जुन सिंह को भी फोन पर नहर में कूदने की बात कही थी। अर्जुन सिंह आनन-फानन में मौके पर पहुंचे लेकिन उससे पहले घटना हो चुकी थी। सूचना के बाद मृतक की पत्नी साधना व अन्य परिजन भी भोपा पहुंच गये थे। मृतक के परिवार में पत्नी सहित दो बेटे एक बेटी हैं। सीओ डाॅ. रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि शव मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें