फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मेडिकल कॉलेज से जबरदस्ती छुट्टी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में लिंग परिवर्तन के मामले में पीड़ित को छुट्टी दे दी गई है। परिजनों का आरोप है कि जबरदस्ती छुट्टी दी गई है। इसके बाद परिजन उसे लेकर स्वामी कल्याण देव जिला अस्पताल पहुंचे। देर रात तक मेडिकल परीक्षण किया जा रहा था।
विज्ञापन

गांव सांझक निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि भोपा रोड स्थित पेपर मिल में तीन साल पहले काम करने के लिए गया था। यहां पर उसकी दोस्ती सोरम गांव निवासी फोरमेन ओमप्रकाश से हुई। आरोपी ने उसे अपने कमरे पर बुलाकर कुकर्म किया। तंत्र-मंत्र की क्रिया भी की। आरोपी उसे बहला फुसलाकर चार जून को दो अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज ले गए। आरोप है कि यहां भी बाथरूम में ले जाकर कुकर्म किया। डॉक्टर रजा से मिलकर छह जून को उसका गुप्तांग कटवा दिया। आरोप है कि डॉक्टर ने उसे कहा कि तुम्हें लड़के से लड़की बना दिया है। होश में आने पर परिजनों को जानकारी दी। आरोपी मौके से फरार हो गए।
शाहपुर थाना क्षेत्र के पीड़ित के मामले में भाकियू ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया था।
पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने ऑपरेशन के लिए लाने वाले ओमप्रकाश और डॉक्टर रजा फारूकी समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पीड़ित को मेडिकल कॉलेज से छुट्टी दे दी गई। खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर पीड़ित का पुलिस ने मेडिकल कराया। पीड़ित के पिता का कहना है कि मेडिकल कॉलेज से पीड़ित को जबरदस्ती छुट्टी दी गई है। पीड़ित की हालत अभी ठीक नहीं है। देर रात पीड़ित को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें