फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मोरना में पूर्व सांसद कादिर राना की गाड़ी सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव में प्रचार के लिए निकले पूर्व सांसद कादिर राना की गाड़ी पर बड़े आकार का झंडा लगा होने के कारण पुलिस ने सीज कर दिया। पूर्व सांसद ने वाहन की परमिशन होने का दावा किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उनकी नोकझोंक हुई। राना मौके से समर्थकों की गाड़ी में सवार होकर चले गए।
उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुम्बुल राना के ससुर और पूर्व सांसद कादिर राना मंगलवार दोपहर चुनाव प्रचार के लिए अपने काफिले के साथ मोरना के चौधरी चरण सिंह चौक से गुजर रहे थे। पुलिस ने पूर्व सांसद की गाड़ी को रुकवा लिया। चौकी प्रभारी जोगेंद्र सिंह काा कहना था कि पूर्व सांसद की गाड़ी पर लगा सपा का झंडा अधिकृत आकार से बड़ा है। इसके बाद चुनाव आचार संहिता के मद्देनजर गाड़ी को सीज़ कर दिया। इस पर कादिर राना भड़क गए और पुलिसकर्मियों पर नाराजगी जताई। चौकी प्रभारी के साथ पूर्व सांसद की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर पूर्व सांसद पर मुकदमा दर्ज किया है। मौके पर एकत्र हुए सपा समर्थक पूर्व सांसद को समझा-बुझाकर ले गए।
विज्ञापन

अब तक पूर्व सांसद पर दर्ज किए गए तीन मुकदमे : उपचुनाव के दौरान अब तक पूर्व सांसद कादिर राना पर पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए है। पहला मुकदमा रामराज थाना क्षेत्र के फरीदपुर और दूसरा मुकदमा रहड़वा गांव के प्रकरण में लिखा गया था। इसके अलावा मंगलवार को भोपा थाना क्षेत्र में मुकदमा लिखा गया है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज के खिलाफ चुनाव अधिकारी को पत्र : सपा समर्थकों ने मोरना चौकी इंचार्ज जोगेंद्र सिंह के खिलाफ एसएसपी अभिषेक सिंह और चुनाव अधिकारी एसडीएम जानसठ को पत्र भेजा। आरोप लगाया कि चौकी इंचार्ज सपा समर्थकों को परेशान करने का काम कर रहे हैं। भाजपा-रालोद प्रत्याशी के लिए आमजन पर दबाव बना रहे हैं। रजनीश यादव, अंसार अंसारी, आदेश, इश्तकार, अजय ने पत्र भेजा।
हमारे खिलाफ साजिश कर रही पुलिस : राना : पूर्व सांसद कादिर राना का कहना है कि पुलिस उनके खिलाफ साजिश रच रही है। बेवजह परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें