फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट में पेश नहीं हुए पूर्व सांसद कादिर राना

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट में पेश नहीं हुए पूर्व सांसद कादिर राना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर दंगे से पहले शहीद चौक की सभा में भड़काऊ भाषण देने के मामले में पूर्व सांसद कादिर राना कोर्ट में पेश नहीं हुए। प्रकरण की अगली सुनवाई 11 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

कवाल कांड के बाद 30 अगस्त को शहर कोतवाली क्षेत्र के शहीद चौक पर जुमे की नमाज के बाद सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस मामले में प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां, पूर्व सांसद कादिर राना, पूर्व विधायक नूर सलीम राणा, पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद समेत अन्य लोगों को भड़काऊ भाषण के मामले में आरोपी बनाया था। प्रकरण की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जयसवाल की कोर्ट में चल रही है। सोमवार को पूर्व विधायक मौलाना जमील अहमद समेत छह आरोपी कोर्ट में पेश हुए, जबकि पूर्व सांसद कादिर राना समेत अन्य आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए और अधिवक्ता के माध्यम से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें