फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक मटरू मियां का इंतकाल

विज्ञापन
पूर्व विधायक--मटरु मियां। फाइल फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
पूर्व विधायक मटरू मियां का इंतकाल
विज्ञापन

भोपा/मुजफ्फरनगर। जिले के प्रमुख रालोद नेता रहे पूर्व विधायक मेहंदी असगर उर्फ मटरू मियां का शनिवार रात इंतकाल हो गया। उनके पैतृक गांव जौली के बड़ा इमामबाड़ा में उन्हें सुपुर्द-ए खाक किया गया। उनके जनाजे में बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल रहे। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के शव पर पार्टी का झंडा भी चढ़ाया।
शहर के अंसारी रोड निवासी पूर्व विधायक मटरू मियां (90) का शनिवार रात आवास पर ही इंतकाल हो गया। पूर्व विधायक काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके इंतकाल की सूचना से उनके परिचितों और परिजनों में शोक छा गया। परिवार के लोग उन्हें रात में ही पैतृक गांव जौली लेकर पहुंच गए। गांव जौली के मूल निवासी मेहंदी असगर वर्ष 1971 में गांव के प्रधान चुने गए। 1972 में ब्लाक प्रमुख का चुनाव जीता। वर्ष1978 तक ब्लाक प्रमुख रहे। वर्ष1980 में उन्हें चौधरी चरण सिंह ने मोरना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का टिकट दिया और वह विधायक चुने गए। वर्ष 1985 तक वह विधायक रहे। वह रालोद के जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष तक रहे। एलडीबी और जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर रहे। वह अपने पीछे अपने चार बेटे जावेद, अरुज, शहजाद उर्फ सन्नू, कमाल असगर छोड़ गए है। जिनमें जावेद और अरूज भी ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को पूर्व विधायक मटरू मियां के अंतिम दर्शन को उनके आवास पर भीड़ जुटी रही। उनके शव को गांव के ही बड़ा इमामबाड़ा में सुपुर्द-ए खाक किया गया। उनके जनाजे में पूर्व मंत्री सईदुज्जमां, पूर्व विधायक मिथलेश पाल, विधायक प्रमोद ऊटवाल, सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी, जाहिद हुसैन रूडकली, मूसा तेवड़ा, मेराजुद्दीन, वसी अंसारी पूर्व महानगर अध्यक्ष सपा, शाहिन हसन, कामरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने घर पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी मटरू मियां के इंतकाल पर शोक व्यक्त करने उनके गांव जौली पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें