फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - महामारी अधिनियम में पूर्व विधायक को जमानत

Sat, 21 Oct 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान दर्ज महामारी अधिनियम के मुकदमे में पूर्व विधायक उमेश मलिक को जमानत मिल गई है। विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में पूर्व विधायक पेश हुए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता श्यामवीर सिंह ने बताया कि 16 जनवरी 2022 को बुढ़ाना विधानसभा क्षेत्र के राजपुर छाजपुर गांव में सभा के मामले में पूर्व विधायक उमेश मलिक समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया। प्रकरण की सुनवाई विशेष एमपी/एमएलए कोर्ट में हुई। शुक्रवार को पूर्व विधायक कोर्ट में पेश हुए। बचाव पक्ष की ओर से जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिससे अदालत ने स्वीकृत कर लिया। उधर, सोरम गांव के मामले में भी पूर्व विधायक पेश हुए। अगर सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें