फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री की आईडी हैक कर मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मंत्री की आईडी हैक कर मांगे रुपये
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस के पूर्व मंत्री दीपक कुमार की फेसबुक व मेसेंजर आईडी हैक कर शातिरों ने उनके रिश्तेदार व परिचितों से हजारों रुपयों की डिमांड कर डाली। मामले की शिकायत एसएसपी से की गई है।
विज्ञापन

शहर के साउथ सिविल लाइंस निवासी कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री दीपक कुमार फिलहाल कुछ समय से परिवार के साथ गाजियाबाद में रह रहे हैं। पूर्व मंत्री की पत्नी डॉ पुष्पलता अधिवक्ता ने बताया कि शनिवार को शातिरों ने पूर्व मंत्री की फेसबुक आईडी और मेसेंजर को हैक कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने पूर्व मंत्री की फ्रेंडलिस्ट में मौजूद उनके परिचित व रिश्तेदारों से मेसेंजर के जरिये मेसेज भेजकर अचानक रुपयों की जरूरत बताते हुए ऑनलाइन एक बैंक खाते में ट्रांसफर करने के लिए कहा। डॉ पुष्पलता ने बताया कि एक परिचित पत्रकार ने तो शातिर के झांसे में आकर करीब आठ हजार रुपये ट्रांसफर भी कर दिए, जबकि कुछ लोग इससे बच गए। जानकारी मिलने पर पूर्व मंत्री की ओर से एसएसपी अभिषेक यादव को ऑनलाइन मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें