फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पुलिस पर सवाल उठाते ही हट गई पूर्व राज्य मंत्री बालियान की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। भाजपा के पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने लोकसभा चुनाव में हारने के बाद सियासी तेवर तीखे करने शुरू किए।
विज्ञापन

सार्वजनिक मंचों पर तहसील और थानों में भ्रष्टाचार की बात उन्होंने कही। अपनी ही पार्टी की सरकार के अधिकारियों पर सवाल उठाते रहे। मंसूरपुर थाने में पूर्व मंत्री पहुंचे तो पुलिस को आठ महीने बाद उनका सुरक्षा घेरा याद आया। सुरक्षा को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।
पिछले साल जून माह में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजों में सपा के वर्तमान सांसद हरेंद्र मलिक के सामने संजीव बालियान को हार का सामना करना पड़ा था। करीब आठ माह बाद भी उनकी सुरक्षा को बरकरार रखा गया था। रविवार को खानूपुर के ग्रामीणों के साथ बेशकीमती जमीन को लेकर बालियान थाने पहुंचे तो पुलिस को उनकी सुरक्षा याद आई। एसएसपी अभिषेक सिंह ने तुरंत ही सुरक्षा वापस ली। ऐसे में सवाल यह है कि पुलिस पिछले आठ महीने से आखिर किस नियम के हिसाब से उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रही थी।
विज्ञापन

अब तक यह मिली हुई थी सुरक्षा : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के आवास पर गारद, चार गनर और पुलिस की एस्कोर्ट मिली हुई थी। रविवार रात तक उनके पास यह सुरक्षा थी, लेकिन सोमवार को यह सुरक्षा घेरा उनके आवास से हटा लिया गया।
विज्ञापन

यहां भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए थे मुखर: पिछले महीने दिसंबर को टाउनहॉल में आयोजित कार्यक्रम में बालियान ने कहा था कि थाने और तहसीलों में भ्रष्टाचार है। जरूरत पड़ी तो वह सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इसके बाद 12 जनवरी को मंसूरपुर थाने में उन्होंने पुलिस के भ्रष्टाचार पर सवाल उठाए। मीडिया के जरिए वह लगातार अपने बयान दे रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें