फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुझे माफ कर दो अब दोबारा नहीं करुंगा अपराध

विज्ञापन
खतौली में आत्मसमर्पण करने पहुंचा 10 हज़ार का इनामी
विज्ञापन
खतौली। नगर के मोहल्ला शराफत कालोनी निवासी दस हजार के इनामी अपराधी आमिर रात के समय हाथ में एक पोस्टर लेकर कोतवाली पहुंचा, जिस पर लिखा था कि ''''मुझे माफ कर दो, मैं अब दोबारा अपराध नहीं करूंगा''''। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। सीओ खतौली रवि शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर खतौली व मंसूरपुर में बकरी चोरी के दो मुकदमे दर्ज हैं। उस पर दस हजार का इनाम था। कुछ दिन पहले मुठभेड में उसका भाई कलीम पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ था और यह अपराधी मौके से भाग गया था। पुलिस को तभी से उसकी तलाश थी। पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें