फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने चिल्लागाह में सभी कमरों पर ताला लगाया

विज्ञापन
बिहारगढ़ के चिल्लागाह पर ताला लगाता वन विभाग का कर्मचारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
वन विभाग ने चिल्लागाह में सभी कमरों पर ताला लगाया
विज्ञापन

मोरना/मुजफ्फरनगर। वन विभाग ने बिहारगढ़ के चिल्लागाह में आवास के सभी कमरों पर अपना ताला लगा दिया है। पीर खुशहाल के परिजनों ने कमरों की चाबियां वन विभाग को सौंप दी है। परिजनों ने पूरा सामान उठाने के लिए वन विभाग से एक दिन का वक्त मांगा है। डीएफो सूरज कुमार ने बताया कि रविवार को आवास परिसर को पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा। उधर, चिल्लागाह में रहने वाले अधिकांश लोग यहां से बरेली चले गए हैं।
विज्ञापन

मोरना क्षेत्र के बिहारगढ़ में वन विभाग की 98 बीघा जमीन पर लीज का समय खत्म होने के बाद भी पीर खुशहाल के परिवार का कब्जा था। जमीन की लीज वर्ष 2005 में पूरी हो गई थी। वर्ष 2010 में डीएम ने पट्टा निरस्त कर दिया था। वर्ष 2016 में न्यायालय ने डीएम के आदेश को सही माना था। बावजूद इसके वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा चल आ रहा था। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के डीएम को पत्र लिखे जाने के बाद जमीन को खाली कराने की कार्रवाई प्रारंभ हुई। एक सप्ताह से लगातार कार्रवाई में 50 कमरे ध्वस्त किए गए और आवास को खाली कराया गया। प्रशासन की चेतावनी के बाद खुशहाल के परिजनों ने शनिवार को आवास के सभी कमरों की चाबियां प्रशासन को सौंप दी। डीएफओ सूरज कुमार ने बताया कि चिल्लागाह की सारी चाबियां उनके पास आ गई हैं। उन्होंने बताया कि जो सामान बचा है वह भी उनसे चाबी लेकर ही ले जाया जा रहा है। केवल दो कमरों में कुछ सामान बचा है। इसके लिए रविवार की शाम तक का समय मांगा गया है। रविवार को वन विभाग भूमि पर पूरी तरह अपने कब्जे में ले लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें