खाद्य पदार्थों के नमूने दिखाते अधिकारी
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। आपूर्ति विभाग की टीम ने नगर एवं देहात क्षेत्र में छापा मारकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। इस कार्रवाई दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
सोमवार को एसडीएम राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला पूर्ति अधिकारी रणधीर सिंह व आपूर्ति विभाग की टीम ने नागल क्षेत्र के गांगनौली गांव समेत नगर के विभिन्न मोहल्लों में दूध डेयरी और खाने के कई होटलों पर छापा मारकर वहां से जांच के लिए सैंपल लिए हैं। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि गांगनौली में सुंदर की दुकान से नमकीन और रिफाइंड आयल, मोहल्ला खानकाह में सादिक के अल फलाह होटल से मिर्च पाउडर, मो. खालिद के करीम होटल से चिकन अचारी, मो. असद के कुरैश होटल से चिकन अचारी, रणखंडी रेलवे फाटक से समीप में स्थित अय्यूब की दूध डेयरी पर खड़े टैंकर से दूध तथा रेलवे रोड से पुनीत बत्रा की काका डेयरी से दूध के सैंपल लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। कहा कि यदि जांच में सैंपल फेल पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी। छापामारी टीम में सीएफएसओ ज्ञानपाल सिंह समेत एफएसओ विशाल गुप्ता, इंदल यादव, वरुण कुमार आदि शामिल रहे।