फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भूमिपूजन को लेकर देवबंद में डीआईजी के नेतृत्व में निकला फ्लैगमार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद में डीआईजी के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च
विज्ञापन

देवबंद। अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर उत्तर प्रदेश के डीजीपी के आदेश पर मंगलवार को डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। वहीं, स्थानीय अधिकारियों ने हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें उनसे सहयोग मांगा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने स्थानीय अधिकारियों व आरआरएफ के जवानों के साथ नगर में पैदल मार्च निकाला। अधिकारियों ने मंगलौर रोड, सहारनपुर मुजफ्फरनगर हाईवे, रेलवे रोड सहित अन्य इलाकों में पैदल मार्च निकालकर माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले खुराफातियों को सख्ती से निपटने का संदेश दिया। डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि शांति व्यवस्था और आपसी सौहार्द को बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसलिए जनता को चाहिए कि वह पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग करे। इस मौके पर आरआरएफ के डिप्टी कमांडेंट कल्याण सिंह, एसएसआई जयवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार सिंह व सीओ रजनीश कुमार उपाध्याय ने तहसील सभागार में हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें अयोध्या में होने वाले भगवान श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन को लेकर अधिकारियों ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक स्थल पर नारेबाजी या अन्य किसी जगह सामूहिक कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जाएगी। सभी लोगों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। उपस्थिति हिंदू संगठनों के नेताओं ने अधिकारियों को भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर नामित सभासद व पूर्व नगर अध्यक्ष गजराज सिंह राणा, बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी, हरीश शर्मा, वीरेंद्र सिंह, राकेश गांगुली सहित अन्य संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें