फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बतीसा के कारखाने पर खाद्य विभाग का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य विभाग का बतीसा के कारखाने पर छापा
विज्ञापन

खतौली। कस्बे के मोहल्ला बालाजीपुरम स्थित मकान में चल रहे बतीसा के कारखाने पर छापा मारकर खाद्य विभाग की टीम ने 13 बोरे बतीसा सील कर उसके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं।
त्योहारों के मद्देनजर की गई कार्रवाई के तहत रविवार सुबह मुख्य खाद्य निरीक्षक विवेक कुमार टीम के साथ बालाजीपुरम स्थित मकान पर पहुंचे। उन्होंने कारखाने में बनाए जा रहे बतीसा की जांच की। टीम ने13 बोरे बतीसा के सैंपल लिए। इसके बाद इन्हें सील कर कारखाना संचालक सोनू निवासी गांव हरकिशनपुर जिला बिजनौर की सुपुर्दगी में ही दे दिया। बतीसा में लगने वाले पिस्ता के भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। कारखाना संचालक सोनू ने करीब डेढ़ माह पूर्व किराए के मकान में यह कारखाना शुरू किया था। टीम में प्रेमचंद, मोहित, राकेश, राजीव कुमार और वारयाक्ष दीक्षित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद मकान से नगदी और जेवरात चोरी
खतौली। थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी विक्रम ने तहरीर देकर बताया कि उसके मकान में मरम्मत का काम चल रहा है। इस कारण वह दूसरे मकान में रहता है, जबकि निर्माणाधीन मकान का सामान उसने पहली मंजिल पर रखकर ताला लगाया हुआ है। पीड़ित के अनुसार शनिवार देर रात बदमाशों ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर प्रथम तल पर बने कमरों के ताले तोड़ डाले। बदमाशों ने वहां से करीब 50 हजार की नगदी के साथ ही लाखों कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और तीसरी मंजिल पर पाले गए 70 पालतू कबूतर भी चोरी कर लिए। रविवार सुबह मकान पर पहुंचने के बाद घटना की जानकारी मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें