पुरकाजी थाने पर पुलिस कर्मियों की बैठक लेते सीओ सदर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
‘हर हाल में कराएं लॉकडाउन का पालन’
पुरकाजी। सीओ सदर ने रविवार को थाना प्रांगण में पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर जनता को जागरूक कर लॉकडाउन का हर हाल में पालन कराने के निर्देश दिए।
सीओ सदर कुलदीप कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों को जनता से कुशल व्यवहार करने व थाने आने वाले पीड़ित की बात को सुनकर उसकी हर सम्भव मदद करें। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे भूमि विवादों के निस्तारण के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कहा कि हम लोगों को शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों व लॉकडाउन का हर हाल में पालन कराना है। कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के घरों से बाहर नहीं घूमेगा और न ही बाइकपर एक से ज्यादा व्यक्ति बैठेंगे। रात्री 9 बजे से सवेरे 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। उन्होंने कहा कि बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए जागरूक करें। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में प्रभारी निरीक्षक सुभाष गौतम, एसएसआई मदन विष्ट, प्रेमपाल यादव, सुभाष सिंह, अजित सिंह, योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।