फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: छाया कोहरा, दो डिग्री बढ़ गया रात का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लगातार बदलता मौसम लोगों की सेहत के लिए खतरा बन रहा है। रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। सुबह कोहरा छाया रहा। एक्यूआई 240 रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने जगह-जगह एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया। सोमवार को दिन का तापमान 28.6 रिकॉर्ड किया गया। जबकि रविवार रात का तापमान 18.7 डिग्री रहा। इससे पहले शनिवार रात का तापमान 16.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोत्तरी रिकॉर्ड की गई। सोमवार सुबह जिले में कई जगह कोहरे का असर रहा, जबकि कई जगह मौसम साफ रहा। दिन का तापमान 28 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें