मोरना। गांव वजीराबाद में तालाब के पास सुबह के समय एक भ्रूण मिला। उसे देख कर ग्रामीणों में चर्चाएं होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना भोपा क्षेत्र के गांव वजीराबाद में ग्रामीणों को मंगलवार की सुबह गांव के बीच स्थित तालाब किनारे कपड़े में लिपटा हुआ एक भ्रूण दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चाएं होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया भ्रूण चार पांच महीने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस टीम जांच में जुटी है।