फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा कर बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया था घायल युवक को अस्पताल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सड़क पार करते समय सरिए से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने के कारण बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। हाईवे से गुजर रहे कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने घायल को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से बेगराजपुर मेडिकल में भर्ती कराया। यहां से मेरठ ले जाते वक्त युवक की मौत हो गई।
मंसूरपुर के गांव बोपाड़ा निवासी 32 वर्षीय विजय दीक्षित शुक्रवार शाम चार बजे नेशनल हाईवे पर शाहपुर मोड़ के पास हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान सरिये से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली उसकी बाइक से टकरा गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रहे राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल हादसा देखकर रुक गए। उन्होंने घायल को अपनी एस्कॉर्ट गाड़ी से मेडिकल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते हुए रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें