फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ का कहर: पानी उतरा तो खादर में बर्बाद फसल देख बेहोश हुआ किसान, नाव से चारा ला रहे ग्रामीण

Thu, 20 Jul 2023 10:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर में बाढ़ के कारण खादर क्षेत्रों में किसानों की फसलें बर्बाद हो चुकी हैं। गुरुवार को पानी कम हुआ तो किसान अपनी फसलों का जायजा लेने पहुंचे। यहां महाराजनगर और खैरनगर में अपनी बर्बाद फसल को देखकर दो किसान बेहोश हो गए। परिजनों ने किसानों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
flood - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर में सोलानी नदी की बाढ़ से किसान की फसलें बर्बाद हो गई है। पानी उतरते ही किसान खेतों में पहुंचे तो झटका लगा। महाराजनगर और खैरनगर में दो किसान बेहोश हो गए। परिजनों ने उपचार कराया। ग्रामीणों ने किसानों की हिम्मत बढ़ाई है।

विज्ञापन

खादर क्षेत्र में बाढ़ से हजारों बीघा फसल तबाह हो गई। चारे और गन्ने के अलावा सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को जोर का झटका लगा है। पानी उतरने के बाद आम जनजीवन पटरी पर लौट रहा है। महाराजनगर के किसान हरिराम और खैरनगर की महिला किसान तारावती अपने खेत में पहुंचे। चारों तरफ सूखे खेत देकर दोनों बेहोश हो गए। परिजन और आसपास के लोग दोनों को लेकर गांव पहुंचे और डॉक्टर बुलाकर उपचार कराया। ग्रामीणों का कहना है कि खादर क्षेत्र में फसल नहीं बची है।
 

विज्ञापन

नाव से चारा ला रहे किसान, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जाना हाल
खादर क्षेत्र में जंगलों और रास्तों पर पानी होने से ग्रामीणों की समस्या बरकरार है। पशुओं के लिए चारे की विकट समस्या आ गई है। कुछ ग्रामीण जान जोखिम में डालकर नाव में रखकर पशुओं के लिए चारा ला रहे हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। गांव रामनगर, रजगल्ला पुर, शेरपुर नगला, रतन पुरी, चमरा वाला में परेशानी बनी हुई हैं।

नदी में करीब 12 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे हैं। बाढ़ प्रभावित गांव शेरपुर, सुहेली एवं अलमावाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने ग्रामीणों की समस्या को सुना। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, एमएलसी वंदना वर्मा, धनप्रकाश, अमित चौधरी, बिजेंद्र नागर शामिल रहे।

उधर, खादर क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित कर लौट रहे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल छपार स्थित कपिल त्यागी के आवास पर रुके। उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। रजत चौधरी, अरुण त्यागी, अमित रावल, गौरव चौधरी मौजूद रहे।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें